जम्मू-कश्मीर में 9 जगह पारा माइनस में, जोजिला में -20°: [ Mercury in minus at 9 places in Jammu and Kashmir, -20° in Zojila: ]

2 Min Read

हिमाचल में बर्फबारी, 14 दिसंबर से उत्तर भारत में तेज ठंड

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के कई हिस्सों में सामान्य ठंड के बीच जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया।

सोमवार को जोजिला (कारगिल) में टेम्परेचर -20°C, लेह में –12.8° और गुलमर्ग में -9° रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम का पारा -6.8°C, पुलवामा -6.7°C, शोपियां –7.5°C, श्रीनगर –3.3°C, सोनमर्ग और अनंतनाग में –7.0°C रिकॉर्ड किया गया।

जम्मू में पैडर में –7.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। हालांकि, जम्मू शहर का तापमान 6.5°C रहा। यह हाल तब है, जब चिल्लई कलां का पीरियड अभी शुरू भी नहीं हुआ है। इसकी शुरुआत 21 दिसंबर से होगी।

हिमाचल में भी बर्फबारीः

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। दिसंबर का पहला हफ्ता बीतने के बाद भी हिमाचल के पहाड़ों से बर्फ नदारद थी। होटल संचालक यहां आए पर्यटकों के लिए आर्टिफिशियल बर्फबारी करा रहे थे।

मैदानी इलाकों में बारिशः

मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के तापमान में भी 10 दिसंबर से गिरावट आ सकती है। पारा गिरकर 3°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

शीतलहर भी चल सकती है। 14 दिसंबर तक दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में तेज ठंड पड़ने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में एक-दूसरे पर फायरिंग करने से दो पुलिसकर्मियों की मौत [Jammu and Kashmir: Two policemen killed after firing at each other in Udhampur]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं