Mehul Choksi: मेहुल चोकसी का बेल्जियम प्रत्यर्पण, भारत ने दिए सुरक्षा आश्वासन

Anjali Kumari
1 Min Read

Mehul Choksi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत ने बेल्जियम सरकार को ठोस आश्वासन दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि चोकसी को भारत लाए जाने पर उनके मानवाधिकार और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। उन्हें मुंबई के आर्थर रोड जेल में सुरक्षित और सम्मानजनक हिरासत मिलेगी, जिसमें पर्याप्त रोशनी, हवा, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं, साफ-सफाई और व्यायाम की अनुमति शामिल है।

Mehul Choksi: ऋण घोटाले का आरोप:

चोकसी पर PNB में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण घोटाले का आरोप है। वह 2018 में भारत से भागकर एंटीगुआ और बारबुडा और फिर बेल्जियम गए थे, जहां अप्रैल 2025 में गिरफ्तारी हुई। उनके वकील प्रत्यर्पण का विरोध स्वास्थ्य और राजनीतिक उत्पीड़न का हवाला देकर कर रहे हैं। भारत ने बेल्जियम को पत्र लिखकर प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान सभी कानूनी और मानवाधिकार उपायों का विवरण दिया है। बेल्जियम की अदालत में मध्य सितंबर में प्रत्यर्पण पर सुनवाई होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

जंगल वारफेयर स्कूलों का संचालन और पांच साल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं