Mehul Choksi: ₹13000 करोड़ फ्रॉड के आरोपी मेहुल चोकसी को ऑर्थर जेल में साफ टॉयलेट व पानी मिलेगा, केंद्र ने बेल्जियम को 14 सुविधाओं की लिस्ट सौंपी

1 Min Read

Mehul Choksi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पंजाब नेशनल बैंक के ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड के आरोपी और भगोड़ा बिजनेसमैन मेहुल चौकसी को बेल्जियम से भारत लाने की कोशिश जारी हैं। केंद्र ने बेल्जियम सरकार को एक लेटर में बताया कि चोकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा। वहां एक कोठरी में 6 लोगों के रहने की क्षमता है।

लेटर में कहा गया कि अगर चोकसी को बेल्जियम से भारत लाया जाता है, तो उसके साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा। उसे 14 से ज्यादा सुविधाएं देने का भरोसा दिया है। हालांकि, केंद्र ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए यह पत्र कब लिखा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया थाः भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर, चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। वह और उसका भतीजा नीरव मोदी, PNB धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं। भगोड़ा नीरव लंदन में है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भी कोशिशें जारी हैं। दोनों ने 2018 में भारत छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें

Mehul Choksi: मेहुल चोकसी का बेल्जियम प्रत्यर्पण, भारत ने दिए सुरक्षा आश्वासन


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं