Shardiya Navratri 2025: व्रत में बनाए ये 5 एनर्जी-फुल स्मूदी, पूरे दिन रहें सक्रिय और तंदरुस्त

3 Min Read

Shardiya Navratri 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो गई है। इस नौ दिन के पर्व में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान अक्सर फलाहार का सेवन किया जाता है। हालांकि, फल खाने के अलावा आप स्वादिष्ट और पौष्टिक स्मूदी बनाकर भी अपने शरीर को ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। स्मूदी से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

बनाना और नट्स स्मूदी

इस स्मूदी को बनाने के लिए रातभर बादाम और काजू को पानी में भिगो दें। फिर एक मिक्सर में कटा हुआ केला, भीगे हुए बादाम और काजू, दूध और मिठास के लिए शहद या खजूर डालें। इसे 1-2 मिनट ब्लेंड करें जब तक यह क्रीमी न हो जाए। ऊपर से कटे हुए नट्स डालकर सर्व करें। केले में पोटेशियम, फाइबर और प्रोटीन होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।

चीकू और बनाना स्मूदी

चीकू और केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटें। इन्हें दूध और शहद या खजूर के साथ ब्लेंड करें। स्मूदी को ग्लास में निकालें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। यह स्मूदी आयरन और फाइबर से भरपूर होती है, जो व्रत के दौरान कमजोरी दूर करने में मदद करती है।

खीरे की स्मूदी

खीरा हाइड्रेटिंग और ताजगी देने वाला होता है। खीरे को मोटा-मोटा काटकर धनिया की पत्तियों के साथ ब्लेंड करें। स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च डालें। यह स्मूदी हल्की और तुरंत एनर्जी देने वाली होती है।

सेब, केला और ड्राई फ्रूट स्मूदी

सेब, केला और भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को ब्लेंड करें। यह स्मूदी शरीर को तुरंत ताकत देती है और फाइबर के साथ पोषण भी प्रदान करती है। यह स्मूदी व्रत के दौरान लंबे समय तक तृप्ति और ऊर्जा बनाए रखती है।

पपीता स्मूदी

पपीता को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके साथ दूध और भीगे हुए नट्स मिलाकर ब्लेंड करें। आप इसमें बनाना, सेब या मैंगो भी मिला सकते हैं। यह स्मूदी पाचन सुधारने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।नवरात्रि के व्रत में स्मूदी पीना एक स्वस्थ विकल्प है, लेकिन ध्यान रखें कि स्मूदी में पहले से प्राकृतिक शुगर होती है। इसमें डाले गए शहद या ड्राई फ्रूट्स से शुगर और फैट की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए डायबिटीज़ के मरीज इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

स्मूदी बनाने का यह तरीका न केवल व्रत को सरल बनाता है, बल्कि शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान और सक्रिय रखता है। नवरात्रि के दौरान इन स्मूदी रेसिपीज़ को अपनाकर आप सेहतमंद और तरोताजा रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं