Accident in Agra:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खैरागढ़ क्षेत्र के ऊंटगन नदी में विसर्जन के समय 13 लोग नदी में डूब गए। रेस्क्यू दल ने अब तक चार लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
प्रशासन अलर्ट पर
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। SDRF, PAC, और आगरा व इटावा जिले की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त, डीसीपी, ADM (F&R) और स्थानीय विधायक मौजूद हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार
स्थानीय लोगों के अनुसार, विसर्जन के दौरान नदी में पानी का बहाव तेज था, जिससे लोग संतुलन खो बैठे और गहराई में चले गए। प्रशासन ने अपील की है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
इसे भी पढ़ें








