Amit Shah: महुआ सीट विवाद सुलझा! अमित शाह से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा – NDA की जीत तय

Juli Gupta
2 Min Read

Amit Shah:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA में चल रही सीट बंटवारे की खींचतान अब सुलझती नजर आ रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। यह बैठक महुआ सीट विवाद को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है, जिस पर उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) के बीच टकराव चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक

सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई और अंततः महुआ सीट चिराग पासवान को देने पर सहमति बन गई। बदले में उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा में दोबारा भेजने और एक विधान परिषद (MLC) सीट देने का आश्वासन मिला है।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा – “बिहार में NDA की सरकार बनना तय है। महुआ सीट को लेकर बात हुई है, लेकिन इसकी घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। अब कोई कठिनाई नहीं रहेगी।”यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि मंगलवार की रात पटना में नित्यानंद राय और कुशवाहा के बीच बातचीत बेनतीजा रही थी। इसके बाद दोनों नेता सीधे दिल्ली रवाना हुए, जहां अमित शाह ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस समझौते के बाद NDA अब एकजुट होकर चुनाव प्रचार में उतर सकेगा। वहीं चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के बीच बनी सहमति NDA के लिए राहत भरी खबर है। अब सबकी नजर NDA की औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है, जिसमें सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों की अंतिम सूची का ऐलान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Manipur: गृह मंत्री अमित शाह के बेटे ने मांगे मणिपुर विधायकों से चार करोड़, जानिए क्या है मामला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं