Mahisagar bridge accident: महिसागर नदी पुल हादसा को लेकर पीएम मोदी ने जताया शोक [PM Modi expressed grief over the Mahisagar river bridge accident]

2 Min Read

Mahisagar bridge accident:

Mahisagar bridge accident: मृतकों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान

नई दिल्ली, एजेंसियां। गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के अचानक ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है। साथ ही, घायलों को 50,000 रुपये की मदद भी दी जाएगी।

Mahisagar bridge accident: प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक X पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, “गुजरात के वडोदरा जिले में पुल के गिरने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।” इस हादसे में पांच वाहन भी नीचे गिर गए, जिनमें एक ट्रक पुल पर अटक गया था। पुल का निर्माण वर्ष 1985 में हुआ था। घटना के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने भी एक्स पोस्ट पर हादसे पर दुःख जताते हुए बताया कि हादसा आनंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 गर्डरों में से एक गर्डर के टूटने के कारण हुआ है। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल हादसे की जांच और राहत कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके

इसे भी पढ़ें

गुजरात में 2 टूकड़ों टूटा पुल, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं, 9 मरे, 1 बच्चा लापता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं