Maharashtra road accident: महाराष्ट्र में कार ने 4-5 बाइकों को कुचला, 4 की मौत और 3 घायलड्राइवर की हार्टअटैक ले मौत

2 Min Read

Maharashtra road accident:

ठाणे, एजेंसियां। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में शुक्रवार शाम 6.42 बजे कार चला रहे शख्स को हार्टअटैक आ गया। इसके बाद अनकंट्रोल कार सामने से आ रहे वाहनों से जा टकराई और पलट गई। शहर के फ्लाईओवर पर इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, 3 लोग घायल हैं।

CCTV में रिकॉर्ड हुई दुर्घटनाः

पूरी घटना फ्लाईओवर के पास मौजूद इमारत पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई है। इसमें नजर आ रहा है कि फ्लाईओवर पर बहुत क्राउड है। दोनों और से वाहनों का आवाजाही लगी है। तभी 6 बजकर 42 मिनट पर तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे दो टू-व्हीलर समेत 4 से 5 बाइकों से टकराती है और पलट जाती है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि कार जब बाइकों से टकराती है तब टक्कर के कारण बाइक सवार एक व्यक्ति हवा में कई फीट उछलता है और फ्लाईओवर से दूसरी तरफ नीचे जाकर गिरता है। सड़क से भी लोग गुजर रहे होते हैं, लेकिन गनीमत रही कि सड़क पर खड़े लोगों को चोट नहीं आई।

घायलों की हालत गंभीरः

हादसे के बाद फ्लाईओवर और सड़क दोनों पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। 3 घायल हैं, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share This Article