Mahakal temple: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा विधायक का बेटा, भाजपा विधायक गोलू शुक्ला साथ थे, कर्मचारी ने टोका तो उसे धमकाया

2 Min Read

Mahakal temple:

उज्जैन, एजेंसियां। उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इंदौर-1 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष जबरन घुस गया। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उसे रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने उसे धमकाया।
इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद थे। दोनों ने करीब 5 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सिर्फ गोलू शुक्ला को मिली थी अनुमतिः

दरअसल, विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा रविवार रात उज्जैन पहुंची थी। सोमवार तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के पट खुलने के बाद गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। बेटा रुद्राक्ष भी साथ था। मंदिर प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि परमिशन सिर्फ गोलू शुक्ला को दी गई थी।

विधायक बोले- 5 लोगों की परमिशन थीः

रुद्राक्ष के पिता और भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने कहा- हमारे पास परमिशन थी। बिना परमिशन हम कोई काम नहीं करते। मंदिर प्रशासक और कलेक्टर ने 5 लोगों का परमिट दिया था। दर्शन के दौरान कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की, तो हल्की-फुल्की कहासुनी हुई।

इसे भी पढ़ें

सावन के दूसरे सोमवार बैद्यनाथ धाम में 8KM लंबी लाइन, उज्जैन में महाकाल की सवारी में पहली बार पुलिस बैंड, काशी में भक्तों के लिए रेड कार्पेट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं