Cough syrup: मध्यप्रदेश कफ सिरप कांड: CM ने उठाया सख्त कदम, तीन अफसर निलंबित, ड्रग कंट्रोलर हटाया

3 Min Read

Cough syrup:

भोपाल, एजेंसियां। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले ने मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस गंभीर मामले पर कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित किया और ड्रग कंट्रोलर को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया। सीएम ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस कार्रवाई के तहत औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा गौरव शर्मा, औषधि निरीक्षक जबलपुर शरद कुमार जैन और उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शोभित कोस्टा को निलंबित किया गया, जबकि ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया। सीएम ने मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्ड्रिफ सिरप के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाए और दुकानों में उपलब्ध स्टॉक जब्त किया जाए। प्रभावित परिवारों से दवा रिकवर करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, क्षेत्र में बिकने वाली अन्य दवाओं की प्रभावशीलता की भी जांच कराई जाएगी। 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कॉम्बिनेशन ड्रग देने वाले डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स और केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से जागरूकता फैलाने और आवश्यक सावधानियां अपनाने के निर्देश दिए। कोल्ड्रिफ सिरप की निर्माता कंपनी पर कार्रवाई के लिए तमिलनाडु सरकार को घटनाक्रम से अवगत कराया गया।

जांच में नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की मदद ली गई। आठ मरीजों के नमूने पुणे भेजे गए और अन्य दवाओं के सैम्पल लेकर जांच कराई गई। प्रभावित मरीजों की पहचान के लिए सर्वे शुरू किया गया और जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नागपुर भेजा जाएगा।ड्रग कंट्रोलर्स को हिमाचल और तमिलनाडु में भी मामले की जानकारी दी गई और तमिलनाडु में कोल्ड्रिफ सिरप का विक्रय प्रतिबंधित किया गया। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें

Cough syrups: हिमाचल में बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए बड़ा कदम, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर लगाया बैन


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं