मधु कोड़ा केसः मनोज पुनमिया को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज

1 Min Read

Madhu Koda case:

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मनोज पुनमिया को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी क्रिमिनल रिवीजन को खारिज कर दिया है।

2012 में दाखिल की थी याचिकाः

इससे पहले रांची PMLA की विशेष कोर्ट ने मनोज पुनमिया के खिलाफ आरोप गठित कर दिया था और डिस्चार्ज याचिका भी खारिज कर दी थी। ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए उसने वर्ष 2012 में हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन दाखिल की थी।

इस पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने सुनवाई की। मनोज पुनमिया की ओर से अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने बहस की। क्रिमिनल रिवीजन खारिज होने के बाद अब मनोज पुनमिया के विरुद्ध ट्रायल जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विस चुनावः फर्स्ट फेज में NDA-INDIA के बीच मुकाबला, इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं