Lovlina Borgohain:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक रिटायर कर्नल अरुण मलिक पर महिलाओं के प्रति भेदभाव और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। लवलीना ने 8 जुलाई को टॉप्स (Target Olympic Podium Scheme) की ज़ूम मीटिंग के दौरान हुए इस व्यवहार के खिलाफ दो पन्नों की शिकायत खेल मंत्री, आईओए, बॉक्सिंग फेडरेशन और साई के डायरेक्टर जनरल को भेजी है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में मलिक ने उनसे अपमानजनक भाषा में बात की और उन्हें चुप रहने तथा सिर झुकाने को कहा, जो महिलाओं के प्रति असम्मानजनक और भेदभावपूर्ण था।
कर्नल अरुण मलिक ने आरोपों को खारिज
इस पर कर्नल अरुण मलिक ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा कि मीटिंग प्रोफेशनल तरीके से हुई, जिसकी रिकॉर्डिंग मौजूद है। मामला सरकार तक पहुंचने पर इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जिसमें महिला वकील, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और टॉप्स सीईओ नछत्तर सिंह जोहल शामिल हैं। समिति को 2 हफ्तों में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इसके अलावा साई अधिकारी ऋतु पाथिक भी अलग से जांच कर रही हैं। इस विवाद ने भारतीय बॉक्सिंग में हलचल मचा दी है।
इसे भी पढ़ें







