LifeStyle: बिना थ्रेडिंग और वैक्सिंग के हटाएं फेशियल हेयर, सिर्फ पपीते से [Remove facial hair without threading and waxing, just with papaya]

3 Min Read

LifeStyle:

चेहरे पर मौजूद अनचाहे बाल न केवल आत्मविश्वास कम करते हैं बल्कि बार-बार पार्लर जाकर थ्रेडिंग, वैक्सिंग या शेविंग कराना थकाऊ और खर्चीला भी हो सकता है। अगर आप भी एक नेचुरल, सस्ता और बिना दर्द वाला उपाय ढूंढ रही हैं, तो पपीता (Papaya) आपकी इस समस्या का बेहतरीन समाधान हो सकता है। पपीते में मौजूद एंजाइम पेपेन (Papain) बालों की जड़ों को कमजोर करता है और उनकी ग्रोथ को धीरे-धीरे रोक देता है। साथ ही यह स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी भी बनाता है।

पपीते से चेहरे के बाल हटाने के 5 असरदार घरेलू नुस्खे:

  1. पपीते का पेस्ट

कैसे करें उपयोग:

एक छोटा कच्चा पपीता लें और मैश करके पेस्ट बना लें।
चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट छोड़ें।
अब बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में हल्के हाथों से मसाज करें और धो लें।
कितनी बार करें: हफ्ते में 2-3 बार।

  1. पपीता + हल्दी पेस्ट

कैसे करें उपयोग:

2 चम्मच पपीते का पल्प लें।
इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
20 मिनट तक छोड़ें और सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए धो लें।
फायदे: बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे कम होती है, स्किन साफ होती है।

  1. पपीता + बेसन + हल्दी मास्क

कैसे करें उपयोग:
2 चम्मच पपीते का पेस्ट + 1 चम्मच बेसन + चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर निकालें।
फायदे: हेयर रिमूवल के साथ स्किन ब्राइट भी होती है।

  1. पपीता + एलोवेरा जेल

कैसे करें उपयोग:
2 चम्मच पपीता पेस्ट + 2 चम्मच एलोवेरा जेल + चुटकीभर हल्दी मिलाएं।
चेहरे पर लगाएं और सूखने पर उल्टी दिशा में रगड़कर हटाएं।
फायदे: स्किन को ठंडक और मॉइस्चराइजिंग भी मिलती है।

  1. पपीता + दही मास्क

कैसे करें उपयोग:

पपीते को पीसकर पेस्ट बनाएं।
2 चम्मच दही + चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
चेहरे पर लगाकर 5 मिनट मसाज करें और 10-15 मिनट बाद धो लें।
फायदे: बालों की ग्रोथ कम करता है और स्किन को पोषण देता है।

नोट:
ये उपाय नेचुरल हैं और धीरे-धीरे असर दिखाते हैं।
इन्हें नियमित तौर पर अपनाएं।
सेंसिटिव स्किन वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

Health tips, Lifestyle :तेजपत्ता का काढ़ा पीने के कई फायदे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं