Ola Electric engineer suicide:
बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु में 38 वर्षीय एक इंजीनियर की आत्महत्या के बाद ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक भाविश अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोप है कि इंजीनियर को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और वेतन तथा भत्ते नहीं मिलने के कारण उसने आत्महत्या की।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान के. अरविंद के रूप में हुई है, जो 2022 से ओला इलेक्ट्रिक के कोरमंगला स्थित मुख्यालय में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। अरविंद का शव 28 सितंबर को उनके अपार्टमेंट में पाया गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान उनके कमरे से 28 पृष्ठों का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न और वेतन संबंधी समस्याओं का आरोप लगाया।
इंजीनियर के भाई
इंजीनियर के भाई अश्विन कन्नन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 28 सितंबर को अरविंद ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया और उन्हें महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बावजूद उनकी मौत हो गई।
ओला इलेक्ट्रिक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि कंपनी इस मामले में पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रही है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि उसने FIR को चुनौती देने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया है। बयान में कंपनी ने कहा, “हम अपने सहयोगी अरविंद के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से बेहद दुखी हैं और उनके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”
इसे भी पढ़ें
IPS suicide case: हरियाणाः IPS सुसाइड केस में DGP समेत 14 अफसरों पर FIR
