वैष्णो देवी के रास्ते में लैंडस्लाइड, 2 महिलाओं की मौत, एक जख्मी [Landslide on the way to Vaishno Devi, 2 women dead, one injured]

1 Min Read

आंध्र-तेलंगाना में बाढ़ से 19 की जान गई

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में बारिश का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से 2 महिलाओं की मौत हो गई।

उधर,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ और बारिश के चलते 2 दिनों में आंध्र में 9 और तेलंगाना में 10 लोगों की मौत हुई है। दोनों राज्यों में 140 ट्रेन कैंसिल हुई हैं।

आंध्र प्रदेश में 1998 के बाद ऐसी बाढ़ आई है

राज्य में 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। विजयवाड़ा में 2.76 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा है।

तेलंगाना में सूर्यपेट, भद्राद्री, कोठागुडेम, महबूबाबाद जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खम्मम के 110 गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हैं।

इसे भी पढ़ें 

केदारनाथ में लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी, 5 हजार तीर्थयात्री निकाले गये, 300 अब भी फंसे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं