Landslide in Darjeeling: बंगाल के दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड से अब तक 24 मौतें, कई लापता, हजारों टूरिस्ट फंसे

Juli Gupta
1 Min Read

Landslide in Darjeeling:

दार्जिलिंग, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार को तेज बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। लैंडस्लाइड में कई घर बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम का सड़क संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है।

हजीरो पर्यटक फंसेः

इसके कारण हजारों पर्यटक फंसे हैं। दार्जिलिंग और कर्सियांग के बीच नेशनल हाइवे टूट गया है। मिरिक और दूधिया के पास लोहे का ब्रिज टूटने से दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी का वैकल्पिक रास्ता भी बंद है। अलीपुरदुआर में रेल ट्रैक डूबने से तीन गाड़ियां रद्द की गईं। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में चाय के बागान डूब गए हैं।

24 घंटे में 16 इंच बारिशः

बंगाल के दार्जिलिंग और अन्य जिलों में 24 घंटे में लगभग 16 इंच बारिश हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी बारिश 1998 के बाद पहली बार हुई है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश की आशंका है। इससे लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें

Himachal Pradesh Landslides: हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से 302 सड़कें बाधित, सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं