Lalit Modi: ललित मोदी ने माफी मांगी, वीडियो वायरल

2 Min Read

Lalit Modi

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में आर्थिक अपराधी घोषित ललित मोदी ने भारत सरकार से माफी मांगी है। इसका 22 दिसंबर को वीडियो सामने आया था। इसमें वो भगोड़े विजय माल्या के साथ नजर आए थे। इसमें ललित ने खुद को और माल्या को भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े कहा था।

अब ललित ने अपने वीडियो पर माफी मांगी है। X पोस्ट में ललित ने लिखा- मेरे बयान से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हों, खासकर भारत सरकार की, तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। बयान का आशय वैसा नहीं था, जैसा उसे समझा गया। किसी भी गलतफहमी के लिए फिर से माफी मांगता हूं।

माल्या 2016 से ब्रिटेन मेः

माल्या 2016 से ब्रिटेन में है और 2019 में उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। वहीं, ललित मोदी 2010 से विदेश में रह रहा है और उस पर टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आईपीएल से जुड़े गंभीर आरोप हैं।

क्या है पूरा मामलाः

22 दिसंबर को विजय माल्या और ललित मोदी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें ललित मोदी खुद और माल्या को भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े कह रहा है। वीडियो माल्या के जन्मदिन का था।

इसे ललित मोदी ने खुद पोस्ट किया था। लिखा था- चलो, फिर से इंटरनेट हिला देता हूं। खासकर आप मीडिया वालों के लिए। जलन के साथ देखते रहिए।

वीडियो में माल्या अपनी पार्टनर पिंकी लालवानी के साथ मुस्कुराते नजर आए थे।

Share This Article