Bigg Boss 19: ‘महाभारत’ की कुंती का बिग बॉस 19 में एंट्री

2 Min Read

Bigg Boss 19:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त को कलर्स चैनल पर प्रीमियर होने जा रहा है और अब इस शो में एक और चर्चित नाम जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महाभारत में कुंती का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस शफक नाज इस सीजन की कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। बता दें शफक नाज ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में ‘बिदाई’ सीरियल से की थी, इसके बाद वे ‘अदालत’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फियर फाइल्स’ जैसे शोज में भी दिखाई दीं। हालांकि, उनका करियर ‘महाभारत’ के कुंती के किरदार से एक नई दिशा में मोड़ लिया और इस शो से उन्होंने खूब पहचान बनाई। इसके अलावा वे ‘चिड़िया घर’ में मयूरी के रोल में भी नजर आई थीं।

महाभारत एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ:

शफक नाज के लिए ‘महाभारत’ एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्हें 2017 में ‘गेस्ट इन लंदन’ फिल्म में देखा गया और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सीरीज ‘X or Y’ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि, शफक नाज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में, उनकी बहन फलक नाज और भाई शीजान खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शफक ने अपने परिवार से संबंध तोड़ लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब उनकी मां अस्पताल में भर्ती थीं, तो शफक उनसे मिलने तक नहीं आईं। शीजान ने इस बारे में कहा था कि शफक अब उनके और परिवार के लिए अप्रत्याशित हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ से सलमान की वापसी पर मचा बवाल! फैन्स बोले – “भाई फिल्मों में ध्यान दो”

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं