Kuldeep Singh Sengar: कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या का बयान: “8 साल से न्याय के लिए लड़ रही हूं, हमारे दुख का कोई मतलब नहीं”

2 Min Read

Kuldeep Singh Sengar

उन्नाव, एजेंसियां। कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट के उन्नाव रेप केस में अपने पिता की जमानत पर रोक के बाद बयान दिया है। ऐश्वर्या ने कहा कि वह पिछले आठ सालों से न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं और इस दौरान उनके और परिवार के दुख को कोई महत्व नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि केस की मेरिट पर बहस शुरू होने से पहले ही आरोपी ने कई बार अपना बयान बदला और सुनवाई का समय भी तीन बार बदल गया। उन्होंने यह भी कहा कि AIIMS मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता 18 साल से अधिक की थी। ऐश्वर्या ने मीडिया से अपील की कि कोई गलत जानकारी न फैलाए और न्याय की उम्मीद बनाए रखी।

ऐश्वर्या सेंगर ने कहा

ऐश्वर्या सेंगर कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी हैं और सोशल मीडिया पर अपने पिता के पक्ष में सक्रिय रही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल और प्रियंका गांधी पर भी आलोचनात्मक रुख अपनाया था। ऐश्वर्या ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउंस से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन किया है और लॉ की पढ़ाई भी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर रोक लगा दी है और मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

Share This Article
Exit mobile version