Sonu Sood: सोनू सूद के बाद केआरके भी राजपाल के सपोर्ट में उतरे, 10 लाख की मदद का वादा

2 Min Read

Sonu Sood

मुंबई, एजेंसियां। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को बॉलीवुड से लगातार समर्थन मिल रहा है। सोनू सूद और गुरमीत चौधरी के बाद अब अभिनेता और स्वयंभू फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान (केआरके) ने भी उनकी आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।

केआरके ने किया 10 लाख रुपये देने का वादा

केआरके ने मंगलवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह राजपाल यादव को 10 लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर 5 करोड़ रुपये जुटाएं, ताकि राजपाल यादव कर्ज चुका सकें और जेल से बाहर आ सकें।

पहले भी आगे आए कई सेलेब्स

इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव को एक फिल्म ऑफर की थी। वहीं, राजनेता तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की मदद की घोषणा की। कुछ फिल्म प्रोड्यूसर्स ने भी आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया है। इंडस्ट्री के कई लोग इस कठिन समय में राजपाल के समर्थन में सामने आए हैं।

क्या है पूरा मामला?

राजपाल यादव पर आरोप है कि उन्होंने मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी के मुताबिक, पैसे लौटाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने पहले सजा पर अस्थायी रोक लगाई थी, लेकिन शर्त के तौर पर बकाया राशि चुकाने को कहा था। अदालत के अनुसार, तय समय में भुगतान न करने और बार-बार वादा तोड़ने के कारण उनकी राहत खत्म हो गई। बीते गुरुवार को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।

Share This Article