Krishna Janmashtami: देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

2 Min Read

Krishna Janmashtami:

मथुरा, एजेंसियां। योगी आदित्यनाथ ने दी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए भगवान श्री कृष्ण के पावन अवतरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं और मुरलीधर से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा और भक्ति का संचार होने की प्रार्थना की। मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर मां यशोदा के रूप में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाते हुए एक वीडियो साझा किया।

श्री कृष्ण जन्मभूमि में भक्तों का उमड़ा हुजूम:

मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों का तांता जारी है, और यहां दर्शन के लिए लंबी लाइनों का सिलसिला है। राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुभकामनाएं दीं। बता दें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने इस्कॉन मंदिर के आसपास मार्ग परिवर्तनों और वाहनों पर रोक लगाने की घोषणा की।

देशभर के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है, जहां भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चनाओं के साथ श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची है। मथुरा में सुरक्षा की दृष्टि से पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं और शहर को चार जोन और 18 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इसे भी पढ़ें

Krishna Janmashtami: 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग में मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं