Krish 4 movie: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी, ऋतिक रोशन के साथ आएंगी स्क्रीन पर

2 Min Read

Krish 4 movie:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा को लीड एक्ट्रेस के रूप में कंफर्म कर दिया गया है। ऋतिक रोशन के लिए साल 2025 बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहा, उनकी महंगी फिल्म ‘वॉर 2’ फ्लॉप रही थी। अब उनकी सबसे बड़ी उम्मीद कृष 4 और होम्बले के साथ जुड़ी है। फिल्म का प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसे साल 2027 में रिलीज़ किया जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्होंने मंदाकिनी नामक रहस्यमयी डकैत का किरदार निभाया है। राजामौली की इस फिल्म के बाद प्रियंका बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं और कृष 4 इस वापसी का बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

कृष 4 में प्रियंका का रोल फीमेल लीड का होगा

इससे पहले भी उन्होंने कृष सीरीज की पिछली किस्तों में लीड रोल निभाया था। शादी और विदेश शिफ्ट होने के बाद प्रियंका ने लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी बनाई थी। अब बॉलीवुड में उनका कमबैक महज फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऋतिक रोशन के साथ इस फ्रैंचाइज़ी में उनकी एंट्री इसे और भी खास बना देती है।फिल्म की टीम और मेकर्स ने बताया कि प्रियंका की फीस उनके अनुरोध के अनुसार दी गई है। इसके अलावा, प्रियंका, महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता सितारा के काफी करीब आ गई हैं। फिल्ममेकरों के अनुसार, यह फिल्म प्रियंका के लिए बॉलीवुड में वापसी का अहम रास्ता साबित होगी।

कृष 4 में क्या होगा खास?

ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा का ये जोड़ी कृष 4 में दर्शकों को बड़े स्तर पर मनोरंजन देने के लिए तैयार है। फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स और स्टंट्स के साथ-साथ दोनों की केमिस्ट्री भी हाइलाइट होगी। इसके अलावा, मेकर्स ने फिल्म में कुछ नई तकनीकों और वीएफएक्स का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, जिससे यह पिछली किस्तों से भी ज्यादा ग्रैंड लगे।

Share This Article