Kolkata Police: कोलकाता पुलिस ने पकड़ी बांग्लादेशी मॉडल, फर्जी आधार और वोटर कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

2 Min Read

Kolkata Police:

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता पुलिस ने एक बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल को फर्जी भारतीय आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार किया है। शांता पिछले छह वर्षों से कोलकाता में रह रही थी और उसके पास कई बांग्लादेशी दस्तावेज भी पाए गए हैं। पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, शांता पॉल एयरहोस्टेस से मॉडल बनी थी और वह कोलकाता के विक्रमगढ़ इलाके में किराए के कमरे में रहती थी। उसे ऐप कैब का कारोबार चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस की जांच में पता चला कि वह अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पते इस्तेमाल करती थी। शांता के पास बांग्लादेश के कई पासपोर्ट, माध्यमिक शिक्षा का प्रमाण पत्र, एयरलाइन कर्मचारी आईडी कार्ड के साथ-साथ फर्जी भारतीय आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड बरामद हुए हैं।

पार्क स्ट्रीट थाने ने किया खुलासा

कोलकाता पुलिस की पार्क स्ट्रीट थाने ने शांता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा लालबाजार पुलिस ने UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) और चुनाव आयोग से संपर्क किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी दस्तावेज कैसे बने और वे वैध हैं या नहीं। राशन कार्ड से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए खाद्य विभाग से भी पूछताछ की जा रही है।

क्या है मामला ?

यह मामला फर्जी पहचान पत्र बनाकर देश में रह रहे और विभिन्न गतिविधियों में शामिल हो रहे व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का उदाहरण है। पुलिस की मानें तो शांता के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज है। मामले की गहनता को देखते हुए आगे की जांच जारी है और आरोपित से पूछताछ चल रही है। यह घटना फर्जी पहचान पत्रों के उपयोग से जुड़ी बढ़ती समस्या की ओर भी चेतावनी देती है।

इसे भी पढ़ें

Bangladeshi infiltration: बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण के मुद्दे पर, झारखंड में बीजेपी ने शुरू किया तीन साल का आंदोलन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं