World Coconut Day: वर्ल्ड कोकोनट डे पर नारियल के बारे में ये 5 हैरान करने वाली बातें जानें

3 Min Read

World Coconut Day:

नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है, ताकि लोगों को नारियल के महत्व और इसके फायदों के बारे में जागरुक किया जा सके। नारियल न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि भारतीय संस्कृति में इसे शुभ भी माना जाता है। यहां हम आपको नारियल से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।

नारियल से जुड़ी 5 अहम बातें:

नारियल के पेड़ को “Life Of Tree” यानी जीवन का वृक्ष कहा जाता है, क्योंकि इसके हर हिस्से का उपयोग किया जाता है – नारियल की झाल, पानी, गूदा और पत्तियां भी। भारतीय संस्कृति में यह पेड़ शुभ माना जाता है और कई देशों में नारियल का उपयोग विविध उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

नारियल तेल पचने में आसान

नारियल तेल में MCT (Medium-Chain Triglycerides) होते हैं, जो पचने में आसान होते हैं। यह तेल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, और हृदय के लिए भी फायदेमंद है।

पोषक तत्वों से भरपूर:

नारियल फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, सेलेनियम और कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा, नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम और सोडियम पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।

कोकोनट नाम कैसे पड़ा?

नारियल का नाम पुर्तगाली शब्द ‘कोको’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है “खोपड़ी” या “सिर”, क्योंकि इसकी शेप कुछ इसी तरह की होती है। 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों ने इसे “कोकोनट” नाम दिया था।

द्वितीय विश्व युद्ध में IV ड्रिप की तरह हुआ था यूज:

नारियल पानी का उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान IV ड्रिप के रूप में किया गया था, जब ब्लड प्लाज्मा और मेडिकल सप्लाई की कमी हो गई थी। नारियल पानी में विटामिन C, बी-कॉम्प्लेक्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।इस वर्ल्ड कोकोनट डे पर, आइए हम नारियल के उपयोग और इसके फायदों को समझें और इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें

Teachers Day: 3 साल बाद फिर से राजकीय शिक्षक पुरस्कार शुरू, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता और मनोज कुमार चौबे होंगे सम्मानित


Share This Article
Exit mobile version