जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी

2 Min Read

Terrorist encounter Kishtwar Jammu

किश्तवाड़, एजेंसियां। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

किश्तवाड़ में जारी है सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

अखनूर में भी अलर्ट, तलाशी अभियान तेज

उधर Akhnoor के समाह क्षेत्र में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। स्थानीय युवक द्वारा बीती रात 3–4 संदिग्धों को देखे जाने की सूचना के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा बल घर-घर और जंगल क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

लगातार मिल रही इनपुट्स को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को दें। फिलहाल किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बल स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article