MLA Rahul Mamkutathil: केरल विधायक राहुल ममकूटाथिल पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने की इस्तीफे की मांग

2 Min Read

MLA Rahul Mamkutathil:

तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल के विधायक राहुल ममकूटाथिल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आरोपों को गंभीर बताते हुए राहुल ममकूटाथिल से इस्तीफा देने की मांग की। विजयन ने कहा कि इस तरह के आरोपों से किसी भी विधायक का बने रहना उचित नहीं है, और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री विजयन पर आरोपियों को बचाने का आरोप:

विपक्षी नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री विजयन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। सतीशन ने कहा, “विजयन को यह देखना चाहिए कि वे खुद कितने नेताओं को यौन उत्पीड़न के आरोपों से बचा चुके हैं।” उन्होंने राज्य में मंत्री और अन्य नेताओं पर यौन दुराचार के आरोपों का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि क्या उनके खिलाफ कार्रवाई की गई?

मुख्यमंत्री विजयन ने विपक्षी नेताओं की आलोचना:

मुख्यमंत्री विजयन ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि यह गंभीर मुद्दा होने के बावजूद राजनीतिक हितों की खातिर इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में नेताओं को नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।यह मामला केरल की राजनीति में बड़ा विवाद बन गया है, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने आरोप-प्रत्यारोपों के साथ इसे एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देनेवाली फिल्म है ‘द केरला स्टोरी’ : पिनाराई विजयन


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं