Kedarnath Doors closed:
रुद्रप्रयाग, एजेंसियां। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज 23 अक्टूपर को शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। आर्मी बैंड ने बाबा की विदाई के दौरान पारंपरिक धुन बजाई। इस पवित्र क्षण का साक्षी बनने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मंदिर में पहुंचे।
अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा के दर्शनः
बाबा की डोली केदारनाथ मंदिर से 55 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर 25 अक्टूबर को उखीमठ पहुंचेगी। यहां अगले 6 महीने तक बाबा अपनी शीतकालीन गद्दी ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे। श्रद्धालु भी 25 अक्टूबर से ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा के दर्शन कर पाएंगे।
2 मई को खुले थे केदारनाथ घाम के कपाटः
केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 2 मई को खुल गए थे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, अब तक 17 लाख 68 हजार 795 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यह 2013 की आपदा के बाद दूसरा अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में भक्तों ने यात्रा की।
इसे भी पढ़ें
Philippines Flood and landslides: फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 25 लोगो की गई जान








