Siddaramaiah Karnataka CM
बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया 7 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री देवेराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उर्स ने 7 साल 239 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला था, जबकि सिद्धारमैया 7 साल 240 दिन पूरे करेंगे। मंगलवार को उन्होंने उर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की।
जनता को दिया श्रेय
सिद्धारमैया ने इस उपलब्धि का श्रेय जनता के आशीर्वाद को दिया और कहा कि वे और उर्स दोनों मैसूरु से हैं, यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे सामाजिक रूप से पिछड़े समुदाय से आते हैं और कभी मुख्यमंत्री बनने की कल्पना भी नहीं की थी।
रिकार्ड टूटने के लिए होते है
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनका और उर्स का कोई मुकाबला नहीं है। समय और परिस्थितियां अलग थीं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं, जैसे क्रिकेट में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।







