Karisma Kapoor:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों, 20 साल की समायरा और 14 साल के कियान ने अपने दिवंगत पिता और बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बच्चों का आरोप है कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी और उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेवा ने पिता की वसीयत में छेड़छाड़ की है और सारी संपत्ति पर कब्जा करना चाहती हैं।
कोर्ट ने मांगी संपत्ति की लिस्ट
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेवा से उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करने का आदेश दिया है। अदालत ने नोटिस जारी कर संपत्ति के पूरे विवरण की मांग की है ताकि विवाद को स्पष्ट किया जा सके।
संजय कपूर की मां का दावा
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मृत्यु के बाद उन्हें कुछ डॉक्यूमेंट्स पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। इसी आधार पर करिश्मा के दोनों बच्चों ने प्रिया सचदेवा पर पिता की वसीयत में जालसाजी करने का आरोप लगाया।
संजय कपूर की बहन, मंधीरा कपूर ने भी इस मामले में बयान दिया कि उनकी मां से बंद दरवाजों के पीछे दो बार दस्तावेज़ों पर जबरन साइन करवाए गए, जिन्हें परिवार को दिखाया नहीं गया। इस घटना के 13 दिन के भीतर साइन करवाए गए पेपर्स की वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
संजय कपूर ने कुल तीन शादियां की थीं। करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थीं और उनके दो बच्चे समायरा और कियान उनके साथ हैं। संजय कपूर के निधन के बाद परिवार में संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद बढ़ गया है।
बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का मानना है कि पिता द्वारा बनाई गई वसीयत अवैध है और संपत्ति का सही हक उनके बच्चों को मिलना चाहिए। कोर्ट अब प्रिया सचदेवा से संपत्ति की पूरी लिस्ट मांग चुकी है, जिससे मामला और स्पष्ट होगा।
इसे भी पढ़ें
Bombay High Court: बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली ‘अजेय’ फिल्म को हरी झंडी, सेंसर बोर्ड की आपत्तियां खारिज
