Kapil Sharma gangster threat: गैंगस्टर धमकियों पर कपिल शर्मा का मजाकिया जवाब

2 Min Read

Kapil Sharma gangster threat:

मुंबई, एजेंसियां। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने हाल ही में एक नेटफ्लिक्स इवेंट के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकियों पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कपिल ने कहा कि इन दिनों उनके पीछे “एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर” भी लगे हुए हैं। उनका यह बयान दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

मोनिका ने मजाकिया अंदाज में कहा

इवेंट में कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल के साथ मंच साझा कर रहे थे। मोनिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लंबे समय से नेटफ्लिक्स और दर्शकों की नजर कपिल पर है और उम्मीद है कि “11 मुल्कों की पुलिस” की नजर उन पर न हो। इस पर कपिल ने हंसते हुए जवाब दिया कि अब तो कुछ देशों के गैंगस्टर भी उन पर नजर रख रहे हैं।

दरअसल, पिछले साल कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर कई बार फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना 10 जुलाई 2025 को कैफे के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद हुई थी, जब हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और कैफे के शीशे टूट गए। इसके बाद अगस्त 2025 में दूसरी बार करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। तीसरी घटना 16 अक्टूबर 2025 को हुई, जब फिर से गोलीबारी की गई। इन घटनाओं की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी।

फिल्म किस किसको प्यार करूं 2

वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा हाल ही में फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में नजर आए थे। इसके अलावा वह अपने लोकप्रिय कॉमेडी कार्यक्रम द ग्रेट इंडियन कपिल शो को होस्ट कर रहे हैं। आने वाले समय में उनकी फिल्म दादी की शादी भी चर्चा में है।

Share This Article