कम बजट में शुरू करें अपना बिजनेस, जानें पूरी प्रक्रिया

2 Min Read

Business startup process

नई दिल्ली, एजेंसियां। कम बजट में अपना बिजनेस शुरू करने वालों के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र एक बेहतरीन विकल्प बन रहा है। सिर्फ 5,000 रुपये आवेदन शुल्क देकर आप जन औषधि केंद्र खोल सकते हैं और शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार भी इस योजना के तहत कई तरह की सहायता प्रदान करती है, जिससे छोटे उद्यमियों को मजबूती मिलती है।

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदक के पास D-Pharma या B-Pharma की डिग्री होना जरूरी है। दुकान के लिए लगभग 120 वर्गफुट जगह की आवश्यकता होती है। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। इच्छुक लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। janaushadhi.gov.in वेबसाइट पर जाकर Apply For Kendra सेक्शन में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। सभी विवरण भरकर और राज्य चुनकर आवेदन सबमिट करना होता है।

देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 30 जून 2025 तक पूरे भारत में 16,912 केंद्र खुल चुके हैं। इन केंद्रों पर मिलने वाली दवाइयां ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50% से 90% तक सस्ती होती हैं, यही वजह है कि इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा जन औषधि केंद्र उत्तर प्रदेश में हैं, जहां 3,550 केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसके बाद केरल में 1,629, कर्नाटक में 1,480 और तमिलनाडु में 1,432 केंद्र मौजूद हैं।

Share This Article