Jyoti Singh: ज्योति सिंह बनी जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान, हॉकी इंडिया ने विश्व कप स्क्वाड का किया एलान

2 Min Read
Jyoti Singh: नई दिल्ली, एजेंसियां। हॉकी इंडिया ने चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक होने वाले

Jyoti Singh:

नई दिल्ली, एजेंसियां। हॉकी इंडिया ने चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय टीम का एलान किया है। टीम की कप्तानी ज्योति सिंह करेंगी, जबकि पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार खांडेकर मुख्य कोच होंगे। 20 सदस्यीय टीम में 18 मुख्य खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं।

मुख्य कोच खांडेकर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा

मुख्य कोच खांडेकर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “मैं टीम और उसके वर्तमान प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मेरा मुख्य सिद्धांत अनुशासन है और टीम को तैयार करते समय हमने इसे ध्यान में रखा। पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों ने अपने खेल में काफी सुधार किया है और कड़ी मेहनत की है।”भारत को पूल सी में रखा गया है। टीम अपना अभियान 1 दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ शुरू करेगी, इसके बाद 3 दिसंबर को जर्मनी और 5 दिसंबर को आयरलैंड से भिड़ेगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी, जो 7 से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा।

टीम में गोलकीपर के रूप

टीम में गोलकीपर के रूप में निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज शामिल हैं। डिफेंडरों में मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू और नंदिनी हैं। मिडफील्ड में साक्षी राणा, इशिका, सुनेलिता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेमा चानू और बिनिमा धान हैं। फॉरवर्ड में सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो और सुखवीर कौर शामिल हैं। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में प्रियंका यादव और पार्वती टोपनो को रखा गया है।

खांडेकर ने कहा

खांडेकर ने कहा कि टीम चिली यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार और उत्साहित है। “लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हैं। हमारा लक्ष्य मजबूत शुरुआत करना और नॉकआउट चरण तक पहुंचना है।”इस टीम के चयन के साथ ही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है और सभी खिलाड़ी विश्व कप में देश का मान बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article