Priyanka Gandhi: प्रियंका बोलीं- जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय, सेना पर बयान को लेकर SC ने कहा- राहुल सच्चे भारतीय होते तो ऐसा न कहते

1 Min Read

Priyanka Gandhi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को संसद परिसर में कहा, ‘माननीय जजों का पूरा सम्मान रखते हुए मैं ये कहना चाहती हूं कि वे यह तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है।’
उन्होंने कहा, ‘सरकार से सवाल पूछना विपक्ष के नेता का कर्तव्य है। मेरा भाई कभी भी सेना के खिलाफ नहीं बोलेगा, उनके प्रति सम्मान रखता है।

भाई की बातों का गलत मतलब निकाला गया।’ इधर, संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने इसी मुद्दे पर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट की इससे बड़ी फटकार हो ही नहीं सकती।’

सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थीः

दरअसल, प्रियंका का ये जवाब सुप्रीम कोर्ट के राहुल के ‘सच्चे भारतीय’ होने पर उठाए सवाल पर आया। 4 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सेना पर की गई टिप्पणी मामले पर सुनवाई के दौरान SC ने नाराजगी जताई थी।

इसे भी पढ़ें

कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल जैसा बनाएंगे: रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं