Jubilee Hills by-election:
हैदराबाद, एजेंसियां। तेलंगाना के जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस के नवीन यादव ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का आशीर्वाद लिया। जीत के बाद नवीन यादव ने ओवैसी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जबकि ओवैसी ने उन्हें गले लगाया। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपचुनाव से पहले ओवैसी ने नवीन यादव का समर्थन किया और अपनी पार्टी का उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारने का निर्णय लिया था। उन्होंने जनता से अपील की थी कि वे नवीन यादव को वोट दें। इस समर्थन से कांग्रेस उम्मीदवार को मजबूती मिली और उन्होंने सीट जीत ली।







