Central Coalfields: सेंट्रल कोलफील्ड्स में नौकरी का मौका, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक आज ही कर सकते हैं आवेदन

2 Min Read

Central Coalfields:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने 1180 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार centralcoalfields.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस, फ्रेशर अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस जैसी पोस्ट शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1 से 2 साल तक का ट्रेनिंग पीरियड मिलेगा, जिससे उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव के साथ कार्य सीखने और भविष्य के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा।

योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित है। वहीं OBC उम्मीदवारों को 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है।

सैलरी और लाभ

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 7,000 से 9,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा। यह सैलरी ट्रेनिंग और अनुभव के अनुसार अलग-अलग होगी।

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्टिंग: आवेदन पत्र और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को दस्तावेज जमा करने होंगे।
मेडिकल एग्जाम: अंतिम चरण में मेडिकल जांच।

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
Central Coalfields Limited की वेबसाइट पर जाएं।
“Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म सब्मिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो कोल सेक्टर में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

Government Jobs: सरकारी नौकरी: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में 55 पदों पर वैकेंसी, 10 अक्टूबर से करें अप्लाई

Share This Article