Jio started new era: जियो ने शुरू किया क्लाउड कंप्यूटर का नया युग, अब हर टीवी बनेगा पावरफुल PC

2 Min Read

Jio started new era:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रिलायंस जियो ने एक नई टेक्नोलॉजी के साथ भारतीय बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने Jio PC नाम से एक AI रेडी क्लाउड कंप्यूटर लॉन्च किया है जो भारत का पहला पे-एज़-यू-गो क्लाउड डेस्कटॉप प्लेटफ़ॉर्म है। यह डिवाइस खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो सस्ते में हाई-एंड कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।

क्या है Jio PC?

Jio PC एक वर्चुअल डेस्कटॉप सिस्टम है जिसे आप अपने टीवी को कीबोर्ड और माउस से जोड़कर हाई-पावर कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस खास तौर से JioFiber और Jio AirFiber यूज़र्स के लिए पेश किया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी महंगे हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर की जरूरत नहीं है।

सबसे सस्ती कीमत में हाई एंड कंप्यूटर

जियो का दावा है कि Jio PC की प्रोसेसिंग पावर इतनी अधिक है कि यह गेमिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग और मल्टीटास्किंग जैसे टास्क भी आसानी से कर सकता है। यह लगभग ₹50,000 वाले कंप्यूटर जैसी क्षमता देता है, लेकिन इसकी कीमत ₹400 प्रति माह से शुरू होती है।

क्या मिलेगा सब्सक्रिप्शन में?

512 GB क्लाउड स्टोरेज

फ्री Adobe Express ऐप, एडिटिंग और डिज़ाइनिंग के लिए

सभी प्रमुख AI टूल्स और सॉफ्टवेयर्स

डेटा सुरक्षा, वायरस और हैकिंग से फुल प्रोटेक्शन

कैसे करें इस्तेमाल?

ज्यादातर घरों में Jio का सेटटॉप बॉक्स टीवी से कनेक्ट रहता है। आपको सिर्फ कीबोर्ड और माउस को Jio बॉक्स में जोड़ना है, फिर स्क्रीन पर Jio PC ऐप लॉगिन करें – और कंप्यूटर तैयार।

क्यों है खास?

पहला भारतीय AI रेडी क्लाउड कंप्यूटर
मुफ्त ट्रायल 1 महीने के लिए
बिना किसी लॉक-इन पीरियड या मेंटेनेंस कॉस्ट
पे-एज़-यू-गो मॉडल – जितना इस्तेमाल उतना भुगतान

Jio PC वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेस, डिजिटल डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और बैंकिंग जैसे कार्यों के लिए एक सुरक्षित और किफायती विकल्प साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

599 में Jio, Airtel और BSNL के शानदार प्लान्स: कौन सा है सबसे बेहतर? 

Share This Article
Exit mobile version