CUET-UG exam: JEE, NEET और CUET-UG का परीक्षा केंद्र अब होगा घर के नजदीक

1 Min Read

CUET-UG exam:

नई दिल्ली, एजेंसियां। जेईई, नीट यूजी और सीयूईटी यूजी का परीक्षा केंद्र अब अभ्यर्थियों के घर के नजदीक ही होगा। अब इन परीक्षाओं का एग्जाम सेंटर अभ्यर्थी के आधार कार्ड में दर्ज पते के आधार पर ही आवंटित किया जायेगा। इसमें ख्याल रखा जायेगा कि एग्जाम सेंटर अभ्यर्थी के घर के नजदीक ही रहे। अब परीक्षार्थी अपनी मर्जी से किसी भी राज्य या शहर में परीक्षा केंद्र नहीं मांग सकेंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों के नाम नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही छात्र अपने आधार कार्ड के पते में जरूरी बदलाव कर लें। आवेदन प्रक्रिया के बाद इसमें बदलाव संभव नहीं होगा।

नोटिस में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय दाखिला परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शुरुआत जेईई मेन-2026 की जनवरी सत्र की परीक्षा से होगी। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधार कार्ड में कोई जरूरी बदलाव करना चाहते हैं, तो पहले कर लें।

इसे भी पढ़ें

जानिये, CUET-UG देनेवालों को कहां मिलेगा एडमिशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं