Jammu and Kashmir Budget: CM उमर अब्दुल्ला ने पेश किया 1.27 लाख करोड़ का बजट, विकास, रोजगार और पर्यटन पर दिया जोर

2 Min Read

Jammu and Kashmir Budget:

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया। कुल नेट बजट 1.27 लाख करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट जम्मू-कश्मीर को आधुनिक, आर्थिक रूप से मजबूत और निवेश के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। बजट में वित्तीय सुधार, ग्रामीण विकास, युवाओं के लिए रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर खास ध्यान दिया गया है।

इस बार के बजट में क्या है खास ?

  • राजस्व बढ़ाने के लिए GST प्रवर्तन, e-Abgari, e-Stamping और पारदर्शी नीलामी जैसे कदम उठाए जाएंगे। कुल बजट का लगभग 60% हिस्सा वेतन, पेंशन और कर्ज अदायगी पर खर्च होगा। पावर सेक्टर में घाटा कम करने और बिलिंग सुधार के लिए भी व्यापक सुधार कार्यक्रम लागू किए जाएंगे।
  • ग्रामीण विकास के लिए ₹3,456 करोड़ का पूंजीगत व्यय रखा गया है, जबकि महिलाओं के लिए UMEED योजना के तहत प्रशिक्षण और क्रेडिट लिंकिंग की सुविधा दी जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विंटर और वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर टूरिज्म, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और JK Tourism मोबाइल ऐप लॉन्च किए जाएंगे।
  • युवाओं के लिए Mission YUVA के तहत 47,000 आवेदन स्वीकृत किए गए, 16,500 उद्यमों को बैंक मंजूरी और लगभग ₹800 करोड़ का वितरण हुआ। शिक्षा में सुधार के लिए स्कूलों में e-Pathshala चैनल, आंगनवाड़ी केंद्रों का अपग्रेड और छात्रवृत्तियों का प्रावधान किया गया है।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में 108 अतिरिक्त बेड और IVF सुविधा श्रीनगर के लाल डेड अस्पताल में शुरू होगी, GMC अनंतनाग में मातृ एवं शिशु अस्पताल बनाया जाएगा। शहरी विकास योजनाओं जैसे SBM-Urban 2.0, AMRUT 2.0 और PMAY-U के तहत व्यापक परियोजनाएं लागू की जाएंगी।
  • खाद्य सुरक्षा और जनजातीय कल्याण के लिए ₹331 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है। खेलों के लिए 92 Khelo India केंद्र और 2 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस काम कर रहे हैं, जबकि खेल क्षेत्र के लिए ₹155 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
Share This Article