Jammu and Kashmir security agencies alert: जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

1 Min Read

Jammu and Kashmir security agencies alert:

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास शुक्रवार रात पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन चक भूरा पोस्ट की दिशा से भारतीय क्षेत्र में घगवाल के रीगल गांव के ऊपर 3-4 मिनट मंडराने के बाद वापस लौट गया।

सर्च ऑपरेशन जारीः

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और BSF सहित अन्य बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान यह जांचा गया कि ड्रोन से हथियार या नशे की कोई खेप तो नहीं गिराई गई। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Share This Article
Exit mobile version