जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में CRPF वाहन दुर्घटना, तीन जवानों की मौत, कई घायल

2 Min Read

Jammu and Kashmir:

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने बताया कि पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान स्थानीय लोग भी खुद से मदद के लिए आगे आए और बचाव कार्य में सहयोग दिया।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हादसे की खबर सुनकर वे दुखी हैं और जवानों की बहादुरी को याद रखा जाएगा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी जवानों की मौत पर शोक जताया और परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हादसे की जांच और राहत कार्य जारी है।

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा के रूट पर होगी सीआरपीएफ की किलेबंदी, तैयार हैं 47 बटालियन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं