Changes in GST: GST में बदलाव को लेकर जयशंकर बोले – “यह एक ऐतिहासिक फैसला है”, गडकरी ने भी दी प्रतिक्रिया

2 Min Read

Changes in GST:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने जीएसटी में बड़े बदलाव करते हुए आम लोगों और छोटे कारोबारियों को राहत देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को बताया कि अब जीएसटी संरचना को सरल बनाते हुए केवल दो स्लैब—5% और 18%—रखे गए हैं। साथ ही, रोजमर्रा के कुछ सामान जैसे दूध, पनीर, ब्रेड, छेना और दवाओं को टैक्स फ्री कर दिया गया है। नया जीएसटी ढांचा 22 सितंबर से लागू होगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर:

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जीएसटी सुधारों को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस की घोषणा को लागू करते हुए, जीएसटी काउंसिल ने अगली पीढ़ी के जीएसटी को अपनाया है। यह फैसला भारत की परिवर्तन यात्रा पर गहरा असर डालेगा और जीवनयापन व कारोबार की सुगमता में सुधार लाएगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा, “ये बदलाव केवल नीतिगत नहीं बल्कि नागरिकों को सशक्त बनाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम हैं। किसानों, एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को इससे बड़ी राहत मिलेगी।”जीएसटी में यह सुधार लंबे समय से चली आ रही जटिलता को दूर करने और टैक्स प्रणाली को आसान बनाने के लिए लाए गए हैं। जहां एक ओर आम जरूरत के सामान और शिक्षा से जुड़े उत्पाद टैक्स फ्री होंगे, वहीं लग्जरी और सिन गुड्स पर 40% टैक्स जारी रहेगा।

Changes in GST:

कुल मिलाकर, जीएसटी 2.0 आम आदमी को राहत देता है और देश में व्यापार करने की प्रक्रिया को और सहज बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

GST 2.0: तंबाकू और लग्जरी सामान पर 40% टैक्स, महंगी होंगी सिगरेट-गुटखा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं