IPL 2026 Auction: मथीशा पाथिराना बने सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी

Juli Gupta
2 Min Read

IPL 2026 Auction:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आईपीएल 2026 ऑक्शन में मथीशा पाथिराना ने इतिहास रच दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए। इससे पहले का रिकॉर्ड वानिंदु हसरंगा के नाम था, जिन्हें 2022 में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। पाथिराना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने 15.60 करोड़ और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17.80 करोड़ तक बोली लगाई, लेकिन KKR की 18 करोड़ की बोली सबसे आगे रही। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार उन्हें रिलीज कर दिया और बोली तक नहीं लगाई।

मथीशा पाथिराना का IPL करियर

मथीशा पाथिराना का IPL करियर अब तक शानदार रहा है। 32 मैचों में उन्होंने 47 विकेट लिए हैं। 2025 सीजन में CSK के लिए 12 मैचों में 13 विकेट लिए थे, जबकि उससे पहले के सीजन में 6 मैचों में 13 विकेट थे। इस ऑक्शन में KKR ने पहले ही कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ की बोली लगाई थी, जबकि पाथिराना पर पिछले साल CSK ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया था। इस बार KKR ने उनसे 5 करोड़ अधिक खर्च कर उन्हें टीम में शामिल किया।

Share This Article