Indigo crisis: सरकार का एक्शन, रोजाना 115 फ्लाइट्स पर रोक!

3 Min Read

Indigo crisis:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन Indigo में लगातार आठ दिनों से जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सिविल एविएशन मंत्रालय की हाई-लेवल नीटिंग में इंडिगो की 5% फ्लाइट्स में कटौती का आदेश जारी किया गया है। यह कटौती हाई-डिमांड और हाई-फ्रीक्वेंसी रूट्स पर लागू होगी।

रोजना 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है इंडिगो

बता दें कि इंडिगो रोजना इंडिगो की लगभग 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। 5% कटौती के बाद करीब 115 फ्लाइट्स रोजाना रद्द होंगी। DGCA ने एयरलाइन को बुधवार शाम 5 बजे तक नया शेड्यूल जमा करने के निर्देश भी दिए हैं।

एयरपोर्ट्स पर अफसरों की तैनाती

मौजूदा हालात की समीक्षा के लिए सरकार ने देश के 10 बड़े एयरपोर्ट्स-मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सीनियर अधिकारियों को तैनात किया है। ये अधिकारी यात्रियों को होने वाली असुविधाओं का आकलन करेंगे।

बेंगलुरु-हैदराबाद में 180+ फ्लाइट्स रद्द

मंगलवार सुबह 10:30 बजे तक बेंगलुरु से 121 और हैदराबाद से 58 फ्लाइट्स कैंसिल की गई। इससे हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी दो फ्लाइट्स को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।

सरकार सख्त- ‘Indigo की जवाबदेही तय की जाएगी’…

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में कहा कि, इंडिगो की ज़िम्मेदारी तय होगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। रद्द फ्लाइट्स पर तुरंत रिफंड सुनिश्चित किया गया है। कटे हुए स्लॉट्स दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे।

Indigo का दावा-‘91% ऑपरेशन स्थिर, 827 करोड़ का रिफंडः इंडिगो एयरलाइन के अनुसार, नेटवर्क 1800+ फ्लाइट्स के साथ रीस्टोर हो चुका है। 91% ऑन-टाइम परफॉर्मेंस हासिल की गई। 1–7 दिसंबर के बीच 9500 होटल रूम और लगभग 10,000 कैब/बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गईं। 4,500+ बैग वापस किए जा चुके हैं। 827 करोड़ रुपए का रिफंड प्रोसेस हो चुका है। बाकी रिफंड 15 दिसंबर 2025 तक पूरा होगा।

DGCA पैनल की जांच-CEO और COO को बुलाया जा सकता है

DGCA का चार सदस्यीय पैनल इंडिगो संकट की असली वजहें तलाश रहा है। बुधवार को एयरलाइन के CEO पीटर एल्बर्स और COO इसिड्रे पोरक्वेरस को समन भेजा जा सकता है। जांच रिपोर्ट 15 दिनों में आने की उम्मीद है।

Share This Article