Indian Test team announced:
मुंबई, एजेंसियां। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। शुभमन गिल कप्तान व रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।
ये हुए बाहरः
करुण नायर, साई सुदर्शन और आकाशदीप को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल की टीम इंडिया में फिर से वापसी हुई है।
नारायण जगदीशन को मिली जगहः
विकेटकीपर ऋषभ पंत अभी फिट नहीं हो पाए हैं, इसकी वजह से उनके स्थान पर नारायण जगदीशन को टीम में जगह मिली हैं। अक्षर पटेल की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है।
पहला टेस्ट 2 अक्टूबर सेः
टीम इंडिया और वेस्टषइंडीज के बीच पहला टेस्ट 2 से 6 अक्टू बर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 10 से 14 अक्टू बर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम इंडियाः
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीमः
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), एलिक अथानाज, जॉन कैंपबेल, केवलॉन एंडरसन, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स।
इसे भी पढ़ें









