Indian Air Force: भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट, ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

2 Min Read

Indian Air Force:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। ANI के मुताबिक एक हाई लेवल मीटिंग में फाइटर जेट की खरीद को अंतिम मंजूरी दे दी गई।

इससे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के लिए इन एयरक्राफ्ट्स को बनाने के लिए ऑर्डर मिलने का रास्ता भी लगभग साफ हो गया है, क्योंकि मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार HAL के सुधार पर जोर दे रहे हैं।

HAL को एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर मिलने की उम्मीद:

मोदी सरकार के दौरान, HAL को सभी तरह के स्वदेशी लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और उनके इंजन बनाने के ऑर्डर मिले हैं। HAL को LCA मार्क 1A फाइटर जेट के लिए यह दूसरा ऑर्डर होगा। इससे पहले सरकार HAL को 83 एयरक्राफ्ट्स बनाने का ऑर्डर दे चुकी है।

तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जनः

LCA मार्क 1A, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं। LCA मार्क-1A के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं। तेजस को भी HAL ने डेवलप किया है। यह सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है।

इसे भी पढ़ें

भारतीय वायुसेना ने सूडान से 530 भारतीयों को बाहर निकाला


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं