Shreyas Iyer:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर एडम जांपा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल (9) और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे, जिससे भारत की शुरुआत लड़खड़ा गई थी।
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। रोहित ने 97 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाए, जबकि श्रेयस ने 67 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के आउट होने के बाद अब भारतीय पारी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और केएल राहुल पर है।भारत ने 32 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क और एडम जांपा ने एक-एक सफलता हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहता है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है।
इसे भी पढ़ें







