Bay of Bengal:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने बंगाल की खाड़ी में 3550 किलोमीटर के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है। यह नोटिस 15 से 17 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगा और इसे लेकर NOTAM और मैरिटाइम सिक्योरिटी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस कदम से पाकिस्तान में डर का माहौल है और सुरक्षा चिंताओं के चलते वहां कई शहरों में लॉकडाउन और इंटरनेट बंद किया गया।
विशेषज्ञों का कहना
विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में लॉन्ग-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि सीरीज मिसाइल या किसी एडवांस्ड स्ट्रैटेजिक वेपन सिस्टम का परीक्षण हो सकता है। 2000 किमी से अधिक दूरी वाले क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित करना यह संकेत देता है कि इस बार नई टेक्नोलॉजी और बेहतर गाइडेंस सिस्टम के परीक्षण की संभावना है। यह परीक्षण डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (ओडिशा तट) से किया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने अपनी सैन्य ताकत का केवल 10 फीसदी इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान में भारी प्रभाव डाला था। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है, जिससे वहां के रक्षा नेतृत्व में खौफ पैदा हुआ।
इस्लामाबाद और रावलपिंडी
पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से इस्लामाबाद और रावलपिंडी सहित कई शहरों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी और लॉकडाउन लगाया। यह कदम कट्टरपंथी समूह तहरीक-ए-लबैक (टीएलपी) के ‘अक़्सा मिलियन मार्च’ को रोकने के लिए उठाया गया।
विशेषज्ञ मानते
विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत का यह कदम केवल मिसाइल परीक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को मजबूत करने और क्षेत्र में अपनी रणनीतिक श्रेष्ठता को दर्शाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे भारतीय सेना की तकनीकी और मारक क्षमता का प्रभावी संदेश पड़ोसी देशों और वैश्विक स्तर पर भी गया है।
इसे भी पढ़ें
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, कल से चलेगी आंधी, इन जिलों में असर








