India defence purchase: भारत ने 79,000 करोड़ रुपये की बड़ी रक्षा खरीद को दी मंजूरी

1 Min Read

India defence purchase

नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए करीब 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। यह कदम भारत की रक्षा तैयारियों और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

थलसेना को आधुनिक हथियार मिलेंगे

थलसेना को आधुनिक हथियार, ड्रोन रोधी सिस्टम और लोइटर म्यूनिशन सिस्टम मिलेंगे, जो दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला करने में मदद करेंगे। नौसेना के लिए बोलार्ड पुल टग्स, हाई फ्रीक्वेंसी सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो और HALE ड्रोन जैसी तकनीकें शामिल होंगी।

वायुसेना को ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम, Astra Mk-2 मिसाइल, तेजस फाइटर जेट के लिए फुल मिशन सिम्युलेटर और SPICE-1000 गाइडेंस किट मिलेगी, जिससे लंबी दूरी से सटीक हमले की क्षमता बढ़ेगी। DAC के इन फैसलों से तीनों सेनाओं की मारक क्षमता, निगरानी और आधुनिक युद्ध क्षमता में सुधार होगा, और चीन-पाकिस्तान जैसे दुश्मनों की नींद उड़ सकती है।

Share This Article