Income tax return date: इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख एक दिन बढ़ी, 16 सितंबर को अंतिम मौका, अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल

2 Min Read

Income tax return date:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार को 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने देर रात एक सर्कुलर जारी किया। इससे पहले 15 सितंबर तक डेडलाइन थी।

7.3 करोड़ लोग इनकम टैक्स फाइल कर चुकेः

इस साल अब तक 7.3 करोड़ लोग इनकम टैक्स फाइल कर चुके हैं। पिछले साल की तुलना में दो लाख ज्यादा हैं। 2024-25 में 7.28 करोड़ लोगों ने ITR फाइल किया था।

तीसरी बार बढ़ी तारीखः

मई में टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR फाइल करने की तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर किया था। तकनीकी कारणों की वजह से तारीख को बढ़ाया गया था। अब इसे तीसरी बार एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

ITR फॉर्म में हुए बदलावों से बढ़ी तारीखः

वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए ITR फॉर्म में हुए बदलावों की वजह से ITR फाइलिंग टूल्स और बैक-एंड सिस्टम में भी बदलाव करने की जरूरत थी।

पहले 30 सितंबर तक डेट बढ़ने की खबर वायरल हुई थीः

आयकर विभाग ने उन अफवाहों का भी खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि डेडलाइन को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

वाहन से आयकर विभाग ने बरामद किये 25 लाख रुपये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं