Shardiya Navratri 2025: व्रत में शामिल करें ये 5 ग्लूटेन-फ्री चीजें, बनी रहेगी सेहत और एनर्जी

4 Min Read

Shardiya Navratri 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। नवरात्रि का पावन अवसर पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान भक्त उपवास रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। व्रत के दौरान कुछ सात्विक और हल्के भोजन करने की परंपरा है, ताकि शरीर को ऊर्जा मिलती रहे और सेहत भी बनी रहे। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 2025 में आप अपनी डाइट में ग्लूटेन-फ्री विकल्प शामिल करके व्रत को और सेहतमंद बना सकते हैं।

यहां हम आपको 5 ऐसे ग्लूटेन-फ्री फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो नवरात्रि के व्रत में आसानी से खाए जा सकते हैं।

साबुदाना – एनर्जी का बेस्ट सोर्स

साबुदाना नेचुरली ग्लूटेन-फ्री होता है और व्रत के लिए सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला विकल्प है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, साबुदाना में कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं। आप व्रत के दौरान साबुदाने की खिचड़ी बना सकते हैं। यह पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

सामक राइस – व्रत के चावल

सामक राइज को व्रत के चावल भी कहा जाता है। यह भी ग्लूटेन-फ्री है और इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल पर कम असर पड़ता है। फाइबर की मौजूदगी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। आप इसका पुलाव बनाकर खा सकते हैं।

मखाना – हल्का और पौष्टिक स्नैक

मखाना भी नेचुरली ग्लूटेन-फ्री होता है। इसमें फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मखाने से शरीर को जरूरी एनर्जी मिलती है। व्रत में आप मखाने को खीर, नमकीन या रोस्ट करके खा सकते हैं।

सिंघाड़े का आटा – पौष्टिक और हल्का विकल्प

सिंघाड़े का आटा सूखे सिंघाड़े से बनाया जाता है और व्रत के लिए एक बेहतरीन ग्लूटेन-फ्री विकल्प है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी6 और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसका उपयोग पूरी बनाने में कर सकते हैं।

शकरकंदी और राजगिरा – हेल्दी और टेस्टी

शकरकंदी भी ग्लूटेन-फ्री होती है और इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स (C, A, B6) मौजूद हैं। इसे चाट या भूनकर खाया जा सकता है। वहीं, राजगिरा पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आप राजगिरा की पूरी या पराठा बनाकर खा सकते हैं। यह लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करेगा।

इन पांच ग्लूटेन-फ्री फूड्स को अपनी नवरात्रि डाइट में शामिल करके आप न केवल अपने व्रत को सात्विक बनाए रख सकते हैं, बल्कि पूरे दिन एनर्जी और पौष्टिकता का लाभ भी उठा सकते हैं। नवरात्रि के दौरान इन विकल्पों को अपनाकर आप स्वास्थ्य और व्रत दोनों का ख्याल रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Shardiya Navratri 2025: व्रत में बनाए ये 5 एनर्जी-फुल स्मूदी, पूरे दिन रहें सक्रिय और तंदरुस्त


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं